Gwalior : डबरा में करोड़ों की चोरी का खुलासा : लॉकर की डुप्लीकेट चाबी और सीसीटीवी हैकिंग, करोड़ों की चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

ग्वालियर। जिले के डबरा में मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस की शाखा में हुए करोड़ों के घोटाले के आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से 4 किलो से अधिक सोना बरामद किया गया है। आरोपी असिस्टेंट मैनेजर विकास कुमार और उनके पिता महेश को राजस्थान के भरतपुर से पकड़ कर लाया गया।

पुलिस के अनुसार, विकास कुमार इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड था। उसने आगरा से सोने की ज्वेलरी लाकर आठ डिब्बों में जमा कर दी थी और लॉकर की डुप्लीकेट चाबी भी हासिल कर रखी थी। 20 और 21 सितंबर के बीच हुई इस चोरी की सूचना 29 सितंबर को दिव्यरंजन मोहंती ने डबरा सिटी कोतवाली में दी थी।

Read More : IAS Transfer Breaking : विकास शील के मुख्य सचिव बनते ही 14 IAS अधिकारियों का तबादला, जितेंद्र यादव बने राजनांदगांव कलेक्टर

जांच में पता चला कि शाखा की तिजोरियों में कुल 4 किलो 318 ग्राम सोने की ज्वेलरी गायब थी, जिसकी कीमत लगभग 5.7 करोड़ रुपए बताई जा रही है। चोरी के बाद आरोपियों ने नकली गहने तिजोरी में रख दिए थे। पुलिस ने पाया कि विकास कुमार ने शाखा का सीसीटीवी कैमरे की दिशा बदल दी थी और इंटरनेट का तार भी काट दिया था, ताकि चोरी पकड़ी न जाए।

धर्मवीर सिंह, SSP ग्वालियर ने बताया कि पिता-पुत्र के कब्जे से 4 किलो से अधिक सोना और 67,000 रुपये की नगदी बरामद हुई है। करीब 180 ग्राम सोना पहले ही बेच दिया गया था, जिसे बरामद करने की कोशिश जारी है।

Read More : CG News : दंतेवाड़ा: मेगा बस्तर ओलंपिक 2025 के लिए खिलाड़ियों का पंजीयन 20 अक्टूबर तक, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा सुनहरा मौका

पुलिस ने कहा कि विकास कुमार और उसके पिता की राजस्थान और उत्तर प्रदेश में पहले भी तलाश की जा रही थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।

धर्मवीर सिंह, SSP ग्वालियर – “असिस्टेंट मैनेजर और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामद सोना और नगदी के साथ मामले की आगे की जांच जारी है।”

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories