Bihar Elections 2025 : चुनाव आयोग ने जारी की फाइनल वोटर लिस्ट, 7 करोड़ 24 लाख मतदाताओं की प्रविष्टियां अब ऑनलाइन देखें

VIKASH KHALKHO

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले चुनाव आयोग ने राज्य की फाइनल वोटर सूची जारी कर दी है। विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) की प्रक्रिया पूरी करने के बाद आज मंगलवार (30 सितंबर 2025) को आयोग ने यह सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की।

चुनाव आयोग के अनुसार, अब सभी मतदाता https://voters.eci.gov.in/ पर जाकर अपने नाम और विवरण की जांच कर सकते हैं। आयोग ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी प्रविष्टियों को अवश्य जांच लें, क्योंकि वोटर लिस्ट में नाम दर्ज होने से ही मतदान का अधिकार सुनिश्चित होता है।

विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया के तहत नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं, मृतकों और डुप्लीकेट प्रविष्टियों को हटाया गया है और जिन मतदाताओं ने अपना स्थानांतरण कराया था, उनके पते अपडेट किए गए हैं। आयोग ने इस बार तकनीकी साधनों का अधिकतम उपयोग कर पारदर्शी और सटीक लिस्ट सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Read More : CG News : गणनाथ कुलदीप बने भारतीय प्रशासनिक सुधार एवं सार्वजनिक शिकायत निवारण परिषद के प्रदेश प्रभारी

SIR प्रक्रिया के दौरान कुल 65.63 लाख मतदाताओं के नाम कटे हैं। प्रक्रिया शुरू होने से पहले बिहार में कुल 7 करोड़ 89 लाख 69 हजार 844 वोटर्स थे। प्रारंभिक फॉर्मेट लिस्ट में 7 करोड़ 24 लाख 5 हजार 756 वोटर्स का नाम था, जिसमें से 65.63 लाख लोगों का नाम हटा दिया गया।

इस दौरान 3 लाख लोगों को नोटिस दिया गया, जिसमें 2.17 लाख लोगों ने नाम हटवाने का आवेदन दिया और 16.93 लाख लोगों ने नए नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया। 1 अगस्त से 1 सितंबर तक कुल 16 लाख 56 हजार 886 लोगों ने फॉर्म-6 भरकर नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया।

Read More : Bhopal : जिलों में संगठन मजबूत करने की दिशा में कांग्रेस की महत्वपूर्ण पहल, भोपाल में पहली बैठक सम्पन्न

चुनाव आयोग ने बताया कि 1 सितंबर से 30 सितंबर तक प्राप्त नए आवेदनों का निष्पादन अब तक नहीं हुआ है। यह कार्य 1 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा। इस बार नाम जोड़ने के लिए आधार को भी मान्य किया गया है, जिससे मतदाता सूची और अधिक सटीक और अपडेटेड बनेगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *