MP NEWS : उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से अमानवीयता की हद पार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोरी के शक में भीड़ ने एक शख्स को तालिबानी सजा दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि भीड़ में मौजूद एक शख्स उस व्यक्ति के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालने की कोशिश कर रहा है।
READ MORE : CG Accident : बेमेतरा में दर्दनाक हादसा: नदी में बहने से सब इंजीनियर की मौत, साथी युवक की हालत गंभीर
MP NEWS : मिली जानकारी के अनुसार, यह घिनौनी घटना चंदिया नगर से सामने आई है। यहां शंकर नाम के एक शख्स को कुछ लोगों ने दुकान में घुसने के आरोप में पकड़ा था। भीड़ ने उस पर चोरी करने का आरोप लगाया और दावा किया कि उसका एक चोरों का गैंग सक्रिय है।
मामले ने तब और गंभीर रूप ले लिया जब कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि पकड़ा गया शख्स दुपट्टा ओढ़कर लड़की बनकर दुकान में घुसा था। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि इसी दौरान एक अधेड़ व्यक्ति ने पहले उस पर थप्पड़ बरसाए और फिर क्रूरता दिखाते हुए उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डालने की कोशिश की।
READ MORE : CG Accident : दर्दनाक हादसा, कार ने बाइक सवार तीन युवकों को मारी ज़ोरदार टक्कर, तीनों गंभीर रूप से घायल
इस अमानवीय घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस को जल्द से जल्द आरोपी भीड़ और उस शख्स की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए, जिसने इतनी क्रूरता दिखाई।













