Salasar Balaji Aarti : सालासर बालाजी धाम में मंगला आरती का दिव्य नजारा, दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु….

Parivesh
Salasar Balaji Aarti

Salasar Balaji Aarti : सालासर (राजस्थान)। देशभर के हनुमान भक्तों की आस्था का केंद्र सालासर बालाजी धाम आज सुबह मंगला आरती के दौरान भक्ति और उल्लास से सराबोर हो उठा। अलसुबह चार बजे जैसे ही मंदिर के पट खुले, श्रद्धालुओं का हुजूम दर्शन को उमड़ पड़ा।

READ MORE : CG CRIME : 16 साल की नाबालिग ने प्रेम विवाद में दिया खौफनाक अंजाम, प्रेमी की धारदार हथियार से हत्या

Salasar Balaji Aarti : मंगला आरती की शुरुआत होते ही पूरा मंदिर परिसर ‘जय श्री राम’ और ‘बजरंगबली की जय’ के नारों से गूंज उठा। ढोल-नगाड़े, घंटियों की ध्वनि और शंखनाद ने वातावरण को और भी भक्तिमय बना दिया। पुजारियों ने परंपरागत विधि-विधान से आरती उतारी और हनुमान जी को चोला पहनाकर नारियल व लड्डुओं का भोग अर्पित किया।

नवरात्रि का पावन समय होने से आज श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य दिनों से अधिक रही। दूर-दराज से आए भक्तों ने दर्शन कर प्रसाद प्राप्त किया और अपनी मनोकामनाएं व्यक्त कीं। मंदिर प्रशासन ने भक्तों की सुविधा को देखते हुए विशेष प्रबंध किए थे।

READ MORE : Rewa : झपटमारी और लूट की घटनाओं का पर्दाफाश, कोरेक्स खरीदने आए दो आरोपी गिरफ्तार

आज दिनभर बालाजी धाम में भक्तों की भीड़ बनी रहने की संभावना है। माना जाता है कि सालासर बालाजी की मंगला आरती में शामिल होने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *