CG NEWS : रायपुर के 7 बारों पर प्रशासन की सख्ती, देर रात संचालन पर लाइसेंस सस्पेंड, देखें आदेश

Sanjay Sahu
CG News

CG NEWS : रायपुर : राजधानी रायपुर में देर रात तक संचालित हो रहे बार और क्लबों पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए ऐसे 7 बारों के लाइसेंस 3 दिनों के लिए निलंबित कर दिए गए हैं, जो रात 12 बजे के बाद भी संचालित पाए गए।

CG NEWS : जिन बार और क्लबों पर यह कार्रवाई की गई है, उनमें जूक पब, मोका, फ्लोरेंस, हाइपर क्लब, रॉयल रिट्रीट, सेमरॉक और द सिमर्स बार शामिल हैं। सभी के लाइसेंस 3 दिन के लिए सस्पेंड किए गए हैं।

CG NEWS : प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में भी इसी तरह नियमों का उल्लंघन होता है, तो इन बारों के लाइसेंस को पूरी तरह से निरस्त कर दिया जाएगा। यह कार्रवाई शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और रात्रि शांति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *