Gwalior : मुरार बाजार में विवाद, गाड़ी हटाने को लेकर गोलीबारी, युवक घायल

VIKASH KHALKHO

ग्वालियर| ग्वालियर के मुरार बाजार में खड़ी गाड़ी हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने दूसरे पक्ष के घर जाकर गोली चला दी। गोली घर के बाहर खड़े युवक रामलखन राठौर की जांघ में लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

Read More : Vivek Oberoi : विवेक ओबरॉय ने ब्रेकअप और सलमान खान से विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोले – सिर्फ मां की आंखों के आंसू नहीं भूलता

वीओ रिपोर्ट के अनुसार, विवाद राकेश राठौर और सूरज पाल के बीच शुरू हुआ था। सूरज पाल ने राकेश राठौर को मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद सूरज अपने आधा दर्जन से अधिक साथियों के साथ राकेश के घर गया, गाली-गलौज की और विरोध करने पर गोली चला दी। सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

Read More : MP News : एमआईजी थाना क्षेत्र : सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुरार थाना में मामला दर्ज कर लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। रामलखन राठौर दिल्ली से अपनी ससुराल पूजा में शामिल होने ग्वालियर आए थे। उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *