Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh CG News : प्रेम में धोखा : युवक ने ट्रेन के सामने...

CG News : प्रेम में धोखा : युवक ने ट्रेन के सामने की आत्महत्या; सुसाइड नोट में लगाया प्यार करने वाली पर आरोप

0
141

बिलासपुर : बिलासपुर जिले में एक युवक ने प्रेम-प्रसंग में धोखा मिलने के बाद रेलवे ट्रैक पर कूदकर अपनी जान दे दी। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

मृतक की पहचान गौरव सवन्नी (30 वर्ष) के रूप में हुई है। वह अग्रसेन चौक स्थित साकेत अपार्टमेंट में रहता था। गौरव 5 दिन पहले ही नोएडा जेल से जमानत पर आया था।

गौरव ने एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने बताया कि जिस लड़की से वह प्यार करता था, उसी ने उस पर रेप का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया। इसके बाद वह गहरे डिप्रेशन में था।

Read More : Naxal-free India : नक्सलवाद पर पूर्ण विजय की तैयारी, अमित शाह ने दिया मार्च 2026 का लक्ष्य

शनिवार की रात अल्का एवेन्यू के पास उसलापुर रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला, जिसमें सिर और धड़ अलग-अलग थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Read More : MP News : सराफा दुकानदार की आंखों के सामने पायल पार कर गईं महिलाएं, पुलिस जांच में जुटी

परिजन के अनुसार, गौरव की मुलाकात ऑनलाइन साइट के जरिए युवती से हुई थी, जिससे प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ, लेकिन बाद में मामला बिगड़ गया।

Share The News
Previous articleIPS Posting Breaking : राज्यपाल के एडीसी बने उमेश गुप्ता, आदेश जारी
Next articleCG News : ईडी की रिपोर्ट में उजागर कोल लेवी घोटाला, 10 वरिष्ठ अफसरों पर कार्रवाई की सिफारिश
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here