Tuesday, August 18, 2026
Home National Bareilly violence : बरेली हिंसा : अब तक 49 गिरफ्तार, पुलिस ने...

Bareilly violence : बरेली हिंसा : अब तक 49 गिरफ्तार, पुलिस ने रातभर की छापेमारी, 2500 लोगों पर FIR

लखनऊ। यूपी के बरेली में शुक्रवार की नमाज के बाद भड़की हिंसा को लेकर पुलिस ने सख्ती दिखाई है। पुलिस ने शनिवार रातभर छापेमारी कर 41 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इससे पहले मौलाना तौकीर रजा समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया गया था। इस तरह अब तक कुल 49 उपद्रवी जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में अब तक कुल 10 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इनमें 180 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि करीब 2500 अज्ञात लोगों पर दंगा और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। दर्ज एफआईआर में से पांच कोतवाली, दो बरादरी, एक प्रेमनगर और एक कैंट थाने में दर्ज की गई है।

Read More : CG News : सरपंच से लेकर प्रशासन तक चुप – गरीब महिला बेघर, बुजुर्ग महिला की व्यथा ने खोली पोल

पुलिस ने बताया कि नामजद आरोपियों में इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान भी शामिल हैं। उन पर कथित तौर पर “I Love Muhammad” अभियान के दौरान विरोध प्रदर्शन का आह्वान करने का आरोप है। इसके अलावा सरफ़राज़, मनीफ़ुद्दीन, अज़ीम अहमद, मोहम्मद शरीफ़, मोहम्मद आमिर, रेहान और मोहम्मद सरफ़राज़ को भी गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हिंसा की कड़ी निंदा की है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि त्योहारों के समय किसी भी तरह की अशांति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। “जो भी धर्म के नाम पर दंगा फैलाने की कोशिश करेगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा,” सीएम योगी ने कहा।

Read More : India Pakistan Final : दुबई में आज महामुकाबला : भारत-पाक फ़ाइनल से पहले उज्जैन में जीत का हवन मंदिरों में टीम इंडिया के लिए विशेष पूजा…

जिला मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि स्थिति अब नियंत्रण में है और संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि हिंसा के बाद कई इलाकों में बाजार बंद रहे और लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि पुलिस और प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी और निर्दोष नागरिकों को डरने की ज़रूरत नहीं है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here