सालासर बालाजी की भव्य मंगला आरती LIVE, भक्त हुए भावविभोर

सालासर (राजस्थान)। हनुमान भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र सालासर बालाजी धाम में आज सुबह भव्य मंगल आरती संपन्न हुई। अलसुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ बालाजी के दर्शन करने उमड़ पड़ी। मंगल आरती के दौरान पूरे मंदिर परिसर में घंटियों की गूंज और “जय श्रीराम, जय हनुमान” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

READ MORE : सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल गैस त्रासदी पीड़ितों की स्वास्थ्य सुविधाओं पर केंद्र और राज्य को जारी किया नोटिस

आरती के समय पुजारियों ने वेद मंत्रों और भजन-कीर्तन के साथ बालाजी महाराज का विशेष श्रृंगार कर पूजा अर्चना की। भक्तों ने बालाजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और नारियल व प्रसाद अर्पित किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था और भक्तों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया।

READ MORE : कंगना रनौत ने सोनाली साहू के पीएम मोदी बयान पर साधा निशाना

नवरात्र चल रहे होने से सालासर धाम में दर्शनार्थियों की संख्या सामान्य दिनों से अधिक है। कई श्रद्धालु दूर-दराज़ के गांव और शहरों से पहुँचकर बालाजी महाराज के चरणों में माथा टेकते नजर आए। आज की मंगल आरती को देखने और उसमें शामिल होने का सौभाग्य पाकर भक्तों ने इसे जीवन का सबसे पावन पल बताया।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Related Articles

Popular Categories