Sunday, August 23, 2026
Home Entertainment ‘The Bads of Bollywood’ विवाद : समीर वानखेड़े का पहला रिएक्शन, बोले…

‘The Bads of Bollywood’ विवाद : समीर वानखेड़े का पहला रिएक्शन, बोले…

नई दिल्ली: पूर्व NCB अधिकारी समीर वानखेड़े ने आर्यन खान के डायरेक्शन में बनी वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। 26 सितंबर को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान उन्हें फटकार लग गई।

अब समीर वानखेड़े ने अपने पहले रिएक्शन में कहा,
“मैं इन सब पर कोई कमेंट नहीं करूंगा। मैं बस एक बात कहूंगा – सत्यमेव जयते।”

उन्होंने कहा कि मुंबई में नशीली दवाओं के सेवन के मुद्दे पर जनता में जागरूकता पैदा करना जरूरी है। इसके लिए कानूनी प्रावधानों की जानकारी देने वाले शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बच्चों, माताओं और धार्मिक नेताओं से संवाद कर उन्हें कानून की समझ देने की कोशिश की।

Read More : MP News : “मैं हूं अभिमन्यु” अभियान : भैरुंदा में बच्चों ने लगाई समाज सुधार की अलख

दिल्ली हाई कोर्ट की बात
जस्टिस पुरुषेन्द्र कुमार कौरव ने पूछा कि समीर वानखेड़े ने यह मामला मुंबई की बजाय दिल्ली में क्यों दायर किया। वानखेड़े के वकील संदीप सेठी ने बताया कि शो दिल्ली की ऑडियंस के लिए प्रकाशित किया गया और इससे उनका नाम प्रभावित होता है।

हालांकि कोर्ट ने कहा कि यह मामला विचार करने योग्य नहीं है। वानखेड़े और उनके वकील को यह राहत दी गई कि केस में बदलाव करें और स्पष्ट करें कि मामला दिल्ली से जुड़ा है, तभी इसे दिल्ली में सुना जा सकेगा।

Read More : I Love Mohammed poster : बरेली बवाल – मौलाना तौकीर रजा समेत 8 गिरफ्तार, 40 हिरासत में, 2000 पर FIR

विवाद का कारण
सीरीज के पहले एपिसोड में एक अधिकारी को ड्रग्स का सेवन कर रहे लड़के को गिरफ्तार करते दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर लोग उस अधिकारी की तुलना समीर वानखेड़े से कर रहे हैं। इसी वजह से उन्होंने शाहरुख खान, रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और नेटफ्लिक्स के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया।

Share The News
Previous articleBhopal : DRM ने संत हिरदाराम नगर स्टेशन का किया निरीक्षण
Next articleIndresh Kumar : ‘सभी घुसपैठियों को दुनिया के मुस्लिम देशों में बाँट दिया जाए’ – RSS नेता इंद्रेश कुमार का बयान
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here