Sunday, August 23, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime : न्यायालय परिसर के बाहर हुई मारपीट में तीन आरोपियों...

Raipur Crime : न्यायालय परिसर के बाहर हुई मारपीट में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी, पुरानी रंजिश के चलते हुआ था विवाद

Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर : न्यायालय परिसर के बाहर हुई मारपीट के मामले में आरोपी आनंद बोरले, राहुल पांडे और सन्नी पांडे को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उन्होंने पुरानी रंजिश के कारण प्रार्थी के साथ मारपीट की। प्रार्थी का भाई, जो कि केन्द्रीय जेल में निरुद्ध है, अपनी पेशी के दौरान मिलने आया था। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल चाकू जब्त किया गया है। राहुल पांडे थाना पंडरी का हिस्ट्रीशीटर है। इस मामले में थाना सिविल लाईन पुलिस ने कार्रवाई की है।

Raipur Crime : आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाईन रायपुर में अपराध क्रमांक 465/25 के तहत धारा 296, 115, 351(2), 3(5) बी.एन.एस. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Raipur Crime : प्रार्थी हरि तांडी ने 24 सितंबर 2025 को थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने छोटे भाई रोहित तांडी से मिलने न्यायालय परिसर गया था। रोहित तांडी की पेशी के बाद, शाम करीब 4:30 बजे न्यायालय परिसर के बाहर जा रहा था, तभी राहुल पांडे, आनंद बोरले और सन्नी पांडे ने पुरानी रंजिश के कारण गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि सन्नी पांडे ने चाकू से प्रार्थी के बांए हाथ के कोहनी के पास चोट पहुंचाई, जिससे काफी खून बहा और प्रार्थी को दर्द महसूस हुआ।

Raipur Crime : इस मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने थाना सिविल लाईन पुलिस को आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने प्रार्थी और आसपास के लोगों से पूछताछ की, घटनास्थल का निरीक्षण किया और मुखबिर की मदद से आरोपियों का पता लगाया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना में संलिप्त होने की बात स्वीकार की। इसके बाद आनंद बोरले, राहुल पांडे और सन्नी पांडे को गिरफ्तार कर उनसे घटना में इस्तेमाल धारदार चाकू जब्त किया गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपी

01. आनंद बोरले पिता कार्तिक बोरले उम्र 27 साल साकिन पुराना शीतला मंदिर के पास, पंडरी तालाब, थाना देवेन्द्र नगर, जिला रायपुर।
02. राहूल पांडे पिता रविशंकर पाडे उम्र 26 साल साकिन पंडरी तालाब, शिव मंदिर के पास, थाना देवेन्द्र नगर, जिला रायपुर।
03. सन्नी पाडे उर्फ रोहित पाडे पिता रविशंकर पाडे उम्र 23 साल साकिन पंडरी तालाब, शिव मंदिर के पास, थाना देवेन्द्र नगर, जिला रायपुर।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here