Sehore News : सीहोर में आज निकलेगी 450 फीट लंबी चुनरी यात्रा, हजारों महिलाएं होंगी शामिल

Sanjay Sahu

Sehore News : सुनील शर्मा / सीहोर /सीहोर। नगर में शनिवार, 27 सितंबर को भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह चुनरी यात्रा नगर पालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर के नेतृत्व में विगत 12 वर्षों से निकाली जा रही है और इस वर्ष इसका तेरहवां आयोजन है।

Sehore News : हर साल की तरह इस बार भी नगर की मातृ शक्ति भारी संख्या में इस आयोजन में भाग ले रही है। चुनरी यात्रा करौली वाली माता मंदिर से प्रारंभ होकर सीहोर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई इलाई वाली माता मंदिर पर सम्पन्न होगी। विशेष बात यह है कि इस बार 450 फीट लंबी चुनरी इस यात्रा की शोभा बढ़ाएगी।

 

 

Sehore News : चुनरी यात्रा में शामिल होने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर, पंडित प्रदीप मिश्रा, विधायक सुदेश राय और भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने आमजन से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। इस अवसर पर उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *