Crime News : जिसे पुलिस ने बताया लाठी डंडे से महिला की हत्या का मामला, वह निकला भयावह गोलीकांड, कैजुअल्टी वार्ड से पुलिस चौकी भेजी गई सूचना ने पुलिस के मंसूबे पर फेरा पानी

Sanjay Sahu
Crime News

Crime News : रीवा : विश्वविद्यालय थाने की पुलिस शुक्रवार की दोपहर दयालु नगर में लाठी डंडे से पीट-पीट कर जिस महिला की हत्या किये जाने का दावा कर रही थी दरअसल वह पूरा मामला एक भयावह गोली कांड से जुडा निकला, इस पूरे हत्याकांड में विश्वविद्यालय पुलिस और परिजनों ने पर्दा डालने का हर संभव प्रयास किया लेकिन आकस्मिक चिकित्सा कक्ष से संजय गांधी पुलिस चौकी भेजी गई सूचना ने पुलिस और परिजनों के मंसूबों पर पानी फेर दिया, मामले के संबंध में जानकारी देते हुए मृतका नेहा सिंह के पति रावेन्द्र सिंह ने बताया कि जब वह सीधी में थे उसी वक्त उनके बेटे ने रोते बिलखते हुए फोन कर बताया कि उसकी मां का रक्त रंजित शरीर बेड पर पड़ा हुआ है।

Crime News : जिससे भारी मात्रा में खून रिस रहा है उसके बाद पिता के कहने पर बेटे ने वीडियो कॉल में कमरे की वह तस्वीर दिखाई जो दिल दहला देने वाली थी कॉल में पिता ने पहले बेटे को समझाया और तुरंत स्थानीय लोगों से मदद लेकर मां को अस्पताल ले जाने को कहा और उसके बाद सीधी से खुद रीवा की ओर निकल गए हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस और मृतका का पति अपने बयानों में इस बात से इनकार करते रहे कि महिला की हत्या गोली मारकर की गई है।

Crime News : जबकि संजय गांधी अस्पताल के आकस्मिक वार्ड से एसजीएमएच चौकी में भेजी गई सूचना में मर्ग क्रमांक 1079/25 दिनांक 26 सितंबर 2025 समय 7:30 बजे में यह स्पष्ट लेख किया गया है कि नेहा सिंह पत्नी रावेन्द्र सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी दयालु नगर थाना विश्वविद्यालय को गोली लगने की वजह से मृत अवस्था में लाया गया है और शव को मर्चुरी में रखने के निर्देश दिए गए हैं वहीं घटना के बाद से ही पूरे हत्याकांड को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी देखा जा रहा था जिसको भी विश्वविद्यालय थाना प्रभारी ने मानने से इंकार किया था।

 

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *