katanee: नवरात्रि पर 101 मीटर की चुनरी यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किया देवी दर्शन

कटनी। नवरात्रि के पावन पर्व पर जिलेभर में माता की भक्ति का माहौल है। कटनी जिले के इमलिया गांव से शुक्रवार को 101 मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली गई। इस चुनरी यात्रा में करीब 1000 श्रद्धालु शामिल हुए और 5 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए विश्राम बाबा स्थित काली मंदिर पहुंचे।

भक्तों ने ढोल-ढमाकों और जयकारों के बीच चुनरी को कंधों पर उठाए यात्रा की शुरुआत की। जगह-जगह पर श्रद्धालुओं का स्वागत भी किया गया। यात्रा में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए, जिन्होंने माता के भजनों और नारों से माहौल को भक्तिमय बना दिया।

Read More : MP News : शाजापुर में मंत्री विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का जोरदार विरोध, पुतला दहन और गोमूत्र छिड़काव कर जताया आक्रोश

यात्रा के समापन पर काली माता को 101 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की गई और विशेष पूजा-अर्चना कर माता के आशीर्वाद की कामना की गई।

आयोजक सचिन गर्ग ने बताया कि, “यह चुनरी यात्रा हर साल नवरात्रि में आयोजित की जाती है। इस बार लगभग 1000 श्रद्धालु शामिल हुए हैं और पूरे उत्साह के साथ चुनरी माता को भेंट की गई।”

Read More : Breaking News Bareilly : बरेली में ‘I Love Mohammad’ जुलूस में बवाल, जुमे की नमाज के बाद पथराव और लाठीचार्ज

कटनी जिले की इस अनोखी चुनरी यात्रा ने नवरात्रि के पर्व को और भी भव्य बना दिया।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories