Monday, March 30, 2026
35.1 C
Raipur

MP NEWS : आज से शुरू होगा राज्य स्तरीय स्वदेशी जागरण सप्ताह, CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ…

MP NEWS : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज, 25 सितंबर को रवींद्र भवन में राज्य स्तरीय स्वदेशी जागरण सप्ताह का शुभारंभ करेंगे। यह महा-अभियान मध्यप्रदेश जन-अभियान परिषद और स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में 25 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा।

MP NEWS : मुख्यमंत्री की उपस्थिति में मुख्यमंत्री निवास से रवींद्र भवन तक विशाल रैली निकाली जाएगी, जिसमें 300 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। इस रैली का संदेश स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग और जागरूकता को बढ़ावा देना है।

MP NEWS : स्वदेशी जागरण सप्ताह के तहत प्रदेश के 313 विकासखंडों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसका मुख्य उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों का प्रचार-प्रसार करना और जनता को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में प्रेरित करना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह अभियान केवल स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा नहीं देगा, बल्कि स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों और छोटे व्यवसायियों को सशक्त बनाने में भी मदद करेगा। स्वदेशी जागरण मंच के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह सप्ताह प्रदेश में विदेशी उत्पादों पर निर्भरता कम करने और स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories