Sunday, August 23, 2026
Home Chhattisgarh CG CRIME : 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, बहला-फुसलाकर किया घिनौना कृत्य,...

CG CRIME : 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, बहला-फुसलाकर किया घिनौना कृत्य, पुलिस ने दर्ज किया केस

CG News
CG News

CG CRIME : बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र से एक छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। यह घटना बरद्वार गांव की है। सोमवार को घर के बाहर खेल रही बच्ची को कथित तौर पर एक नाबालिग किशोर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ घिनौना कृत्य किया। पीड़िता की बड़ी बहन ने इस दौरान आरोपी को रंगे हाथ देख लिया, जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी मिली।

CG CRIME : पीड़िता के परिजनों ने तुरंत कोटा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए, आरोपी किशोर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 और पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here