CG NEWS: स्वच्छता ही सेवा अभियान में शामिल हुए रामसेवक पैकरा, परसडिहा मंदिर परिसर में की सफाई

CG NEWS: बलरामपुर /आनंद चौरसिया) पूर्वी वाड्रफनगर मंडल प्रवास के दौरान वन विकास निगम अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने “स्वच्छता ही सेवा, सेवा ही संस्कार” अभियान के अंतर्गत परसडिहा मंदिर परिसर में आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक आस्था की महत्ता पर प्रकाश डाला।

CG NEWS: रामसेवक पैकरा ने शक्ति उपासना के महापर्व नवरात्रि और दशहरे की शुभकामनाएं दीं और सभी को स्वच्छता बनाए रखने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के तहत मंदिर परिसर और आस-पास के क्षेत्रों की सफाई की गई।

CG NEWS: इस अवसर पर पूर्वी वाड्रफनगर मंडल अध्यक्ष सुनील पटेल, महामंत्री अतुल जायसवाल, नरसिंह पटेल, वरिष्ठ नेता कृपासिंधु मिश्र, मधुसूदन पटेल, उपाध्यक्ष रघुवंशी पटेल, उमेश कौनेजिया, रोहित पटेल, मीडिया प्रभारी आनंद चौरसिया, सचिन उपाध्याय, रसीद खान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

CG NEWS: सभी उपस्थित लोगों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई। रामसेवक पैकरा ने कहा कि स्वच्छ भारत का सपना तभी साकार होगा, जब समाज के हर वर्ग की इसमें सक्रिय भागीदारी होगी। बच्चों में स्वच्छता के संस्कारों को जागृत करना भविष्य के स्वस्थ और जागरूक भारत की नींव रखने जैसा है।

 

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Baloda Bazar SDRF Rescue: आधी रात को उफनते नाले में बही बिजली विभाग की गाड़ी, एक कर्मचारी लापता

Baloda Bazar SDRF Rescue: बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में...

Related Articles

Popular Categories