Saturday, August 22, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur News : प्रतिमाओं के विसर्जन से पहले कलेक्टर ने हनुमानताल तालाब...

Jabalpur News : प्रतिमाओं के विसर्जन से पहले कलेक्टर ने हनुमानताल तालाब का किया निरीक्षण…

Jabalpur News
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर। नवरात्रि और दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के मद्देनजर जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने हनुमानताल तालाब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम कमिश्नर और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Jabalpur News : कलेक्टर ने तालाब के आसपास सफाई, प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि हनुमानताल तालाब में पानी का स्तर बढ़ाने का कार्य शुरू हो चुका है। साथ ही, तालाब के आसपास सफाई और व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इस कदम का उद्देश्य है कि दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान कोई असुविधा न हो और श्रद्धालु सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से पूजा-अर्चना कर सकें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here