CG News : सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उच्च शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र, SET परीक्षा को नियमित कराने की मांग

Parivesh
CG News

रायपुर। CG News : रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा को पत्र लिखकर SET परीक्षा को नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की है। सांसद ने कहा है कि इससे महाविद्यालयों में रिक्त पदों की भर्ती में युवाओं को अधिक अवसर मिलेंगे।

CG News : पत्र में सांसद ने बताया कि NET (National Eligibility Test) परीक्षा हर छह महीने में आयोजित की जाती है, जबकि प्रदेश में अब तक केवल 6 बार ही SET (State Eligibility Test) परीक्षा हुई है। इस कारण SET पात्रता प्राप्त अभ्यर्थियों को NET पात्रता प्राप्त अभ्यर्थियों की तुलना में कम अवसर मिल रहे हैं।

अग्रवाल ने उच्च शिक्षा विभाग से अनुरोध किया है कि विभाग में आगामी 700 रिक्त पदों की भर्ती से पहले SET परीक्षा का आयोजन सुनिश्चित किया जाए, ताकि योग्य उम्मीदवारों को भर्ती में समान अवसर मिल सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *