Sunday, August 23, 2026
Home Madhya Pradesh National Highway : शाजापुर में नेशनल हाईवे 52 पर सड़क हादसा: खड़े...

National Highway : शाजापुर में नेशनल हाईवे 52 पर सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराया दूध वाहन, चालक घायल

शाजापुर : मंगलवार को शाजापुर जिले के लालघाटी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-52 पर एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। भेरू डूंगरी के पास दूध से भरा एक ट्रक सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराया।

हादसे में दूध ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक चालक रूद्रप्पा, जो कर्नाटक का रहने वाला है, गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को लालघाटी थाना पुलिस ने मौके से जिला अस्पताल शाजापुर में भर्ती कराया।

National Highway Read news : MP News : रीवा पुलिस की बड़ी सफलता, 238 नशीली सिरप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

घायल ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली से कर्नाटक दूध लेकर जा रहा था। ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे एक ट्रक को बचाने की कोशिश में उसका वाहन अनियंत्रित हो गया और इसी दौरान सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक से टकरा गया।

पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और वाहनों की स्थिति के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share The News
Previous articleGwalior News : जब अफ्रीकन महिला भूली रास्ता, फिर हुआ कुछ ऐसा की….
Next articleIndore Big News : शेयर मार्केट में पैसे दुगुना करने के नाम पर 73 लाख की ठगी…
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here