Sunday, August 23, 2026
Home Madhya Pradesh MP News : रीवा पुलिस की बड़ी सफलता, 238 नशीली सिरप के...

MP News : रीवा पुलिस की बड़ी सफलता, 238 नशीली सिरप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

MP News : रीवा: नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है और हाल ही में रीवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीएसपी रितु के नेतृत्व में विशेष टीम ने मुखबिर की सूचना पर चोरहटा थाना क्षेत्र में छापेमारी की।

पुलिस ने एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर जा रहे दो युवकों को रोककर तलाशी ली। इस दौरान उनके पास से 238 कप ऑनरेक्स नशीली सिरप बरामद हुए। आरोपी राहुल परोहा और दीपक यादव को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, ये दोनों आरोपी नशीली सिरप की यह खेप तस्करी के लिए ले जा रहे थे। फिलहाल दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान तस्करी के बड़े नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है, ताकि रीवा में नशे की आपूर्ति को पूरी तरह रोका जा सके।

यह कार्रवाई रीवा पुलिस की सख्त नशा विरोधी नीति का हिस्सा है और आगामी दिनों में और भी अभियान चलाए जाने की संभावना है।

Share The News
Previous articleKolkata Heavy Rain : कोलकाता में हाहाकार, मूसलाधार बारिश से 7 की मौत, चारो तरफ पानी ही पानी….
Next articleGwalior News : जब अफ्रीकन महिला भूली रास्ता, फिर हुआ कुछ ऐसा की….
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here