CG News : नवरात्रि के बीच श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर सवाल, प्रकाश और ट्रैफिक व्यवस्था अधूरी

0
103

राजनांदगांव। शारदीय नवरात्र पर्व के अवसर पर मां बमलेश्वरी धाम, डोंगरगढ़ के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पदयात्रा कर रहे हैं। हजारों की संख्या में लोग रायपुर, दुर्ग, भिलाई और राजनांदगांव होते हुए डोंगरगढ़ की ओर बढ़ रहे हैं।

हालांकि, पदयात्रा मार्ग की अव्यवस्था और लाइट-ट्रैफिक प्रबंधन की अनदेखी के कारण गंभीर दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। भाजपा की युवा नेता जमाल खान ने इस स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नवरात्रि जैसे पावन पर्व पर अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी गंभीरता और तत्परता से निभानी चाहिए।

Read News : CG News : जल जीवन मिशन में भारी भ्रष्टाचार! लैलूंगा के गांवों में घटिया पाइपलाइन, नल-जल योजना धरातल पर पस्त

जमाल खान ने बताया कि मोतीपुर, बजरंगपुर और नवागांव क्षेत्र में यातायात का दबाव अधिक है। घनी आबादी वाले इन क्षेत्रों में प्रकाश व्यवस्था और ट्रैफिक कंट्रोल की स्थिति बेहद खराब है। मोतीपुर रेलवे अंडरब्रिज की स्थिति और भी चिंताजनक है। यहाँ दिन के समय भी पर्याप्त रोशनी नहीं होती, थोड़ी-सी बारिश या बादलों के समय अंधेरा बढ़ जाता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।

भाजपा नेता ने रेलवे प्रशासन और नगर निगम से अपील की कि वे मिलकर तत्काल आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था न के बराबर है, जिससे श्रद्धालु असुविधा झेल रहे हैं और जहरीले जीव-जंतुओं व अन्य दुर्घटनाओं का भी खतरा बना रहता है।

Read News : CG Politics : पूर्व मंत्री डहरिया का आरोप – BJP कर रही लोकतंत्र को कमजोर, कांग्रेस चलाएगी “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान

इस मामले में नगर निगम के महापौर मधुसूदन यादव ने सुधार की पहल शुरू कर दी है। हालांकि, जमाल खान ने अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से लेते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here