MP News : ग्वालियर : इंदौर में लूटपाट के दो बदमाश शताब्दी ट्रेन से पकड़े गए

VIKASH KHALKHO

ग्वालियर : इंदौर में सर्राफा कारोबारी से लूट करने के बाद फरार दो बदमाशों को ग्वालियर जीआरपी ने शताब्दी एक्सप्रेस के कोच नंबर C9 से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चोरी के सोने के जेवरात भी बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, इंदौर जीआरपी ने ग्वालियर पुलिस को सूचना दी कि आरोपी भोपाल से शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही ग्वालियर रेलवे स्टेशन की घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया गया।

अरोपियों के कब्जे से तीन सोने की अंगूठियां, दो चेन और दो कड़े बरामद हुए हैं। इंदौर पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच करेगी। सूत्रों के अनुसार, यह लूट दो दिन पहले इंदौर में हुई थी, जिसमें सर्राफा कारोबारी को निशाना बनाया गया था।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *