रायपुर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा रविवार को राजधानी रायपुर और बिलासपुर में आयोजित ‘नमो युवा रन’ में युवाओं का जोश और उत्साह देखने लायक था। स्वस्थ और नशामुक्त भारत के संदेश को लेकर देश के 75 शहरों में एक साथ आयोजित इस दौड़ में रायपुर और बिलासपुर के 20 हजार से अधिक युवाओं ने भाग लिया।
रायपुर में यह दौड़ तेलीबांधा तालाब से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम में समाप्त हुई। वहीं, बिलासपुर में सीएमडी कॉलेज मैदान से प्रारंभ होकर रीवर-व्यू रोड पर इसका समापन हुआ।
Read News : CG NEWS : ऑनलाइन जॉब का झांसा देकर मेडिकल स्टूडेंट से 11.50 लाख की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
उप मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
रायपुर में ‘नमो युवा रन’ का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने झंडा लहराकर किया। इस मौके पर कौशल विकास मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा तथा नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव मौजूद रहे।
साव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा—
“देश का हर युवा स्वस्थ, समर्थ और नशे से दूर रहे, इसी उद्देश्य से यह दौड़ आयोजित की गई है। खेलों से जुड़कर ही युवा फिट रहेंगे और नशे से बचेंगे।”
उन्होंने सभी से स्वस्थ और नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए संकल्प लेने की अपील की।
20 हजार युवाओं ने कराया पंजीयन
कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार ने बताया कि उच्च शिक्षा एवं आदिम जाति कल्याण विभाग के सहयोग से आयोजित इस दौड़ के लिए रायपुर और बिलासपुर में 20 हजार खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, खेल संचालक तनूजा सलाम, ओलंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिसोदिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
विजेताओं को मिला सम्मान और पुरस्कार
सुभाष स्टेडियम में समापन अवसर पर उप मुख्यमंत्री और अतिथियों ने विजेताओं को सम्मानित किया।
-
पुरुष वर्ग :
-
प्रथम – अर्जुन राय (₹25,000)
-
द्वितीय – अक्षय कुमार (₹15,000)
-
तृतीय – चंद्रप्रकाश (₹10,000)
-
-
महिला वर्ग :
-
प्रथम – वंशिका पटेल (₹25,000)
-
द्वितीय – रुख्मणि साहू (₹15,000)
-
तृतीय – चंचल यादव (₹10,000)
-
Read News : Russia vs. France : भारत को रिझाने रूस ने दिया Su-57 ऑफर, फ्रांस ने तेजस Mk-2 के लिए इंजन का तोहफा
इसके अलावा चौथे-पाँचवें स्थान पर रहने वालों को ₹5,000 और छठवें से दसवें स्थान पर आने वालों को ₹2,000 की पुरस्कार राशि दी गई।
अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान
कार्यक्रम के समापन पर उप मुख्यमंत्री साव ने विशेष पहल कर अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और बस्तर ओलंपिक के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इनमें वेट-लिफ्टर रूस्तम सारंग, हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे, फुटबॉलर किरण पिस्दा, वॉलीबॉल खिलाड़ी दीपेश सिन्हा सहित कई खिलाड़ी शामिल रहे।
खिलाड़ियों को मंच की अग्रिम पंक्ति में स्थान देकर उनके साथ विजेताओं को सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों ने भी युवाओं को नशामुक्त और फिट रहने का संदेश दिया।











