Sunday, August 23, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal News : दामाद जेल गया तो ससुर बन गया तस्कर…40 लाख...

Bhopal News : दामाद जेल गया तो ससुर बन गया तस्कर…40 लाख का एमडी ड्रग्स जब्त…

Bhopal News
Bhopal News

भोपाल, मध्य प्रदेश। Bhopal News : नशे के कारोबारियों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। क्राइम ब्रांच ने भोपाल के करोंद इलाके में 40 लाख रुपये कीमत की एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में प्रमुख है किफायतुल्ला, जो राजस्थान से ड्रग्स लाकर भोपाल में बेच रहा था।

Bhopal News : पूछताछ में पता चला कि किफायतुल्ला का दामाद अरबाज़ पहले से ही नशे के केस में इंदौर जेल में है, और उसके बाद किफायतुल्ला ने खुद तस्करी शुरू कर दी। उसके लिए दो पैडलर—अफ़ज़ल और मंजूर भोपाल में ड्रग्स बेचते थे।

क्राइम ब्रांच के अनुसार, जब्त की गई ड्रग्स की कीमत 40 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस आरोपियों का रिमांड लेकर सप्लाई चेन और अन्य जुड़े मामलों की जांच कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here