Sunday, August 23, 2026
Home Chhattisgarh CG News : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला शाखा ने कन्या शाला घरघोड़ा...

CG News : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला शाखा ने कन्या शाला घरघोड़ा में शिक्षा उपस्करण वितरित किए

गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला, घरघोड़ा शाखा द्वारा शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला घरघोड़ा में शैक्षणिक सामग्री वितरण एवं पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की आराधना से हुई, जिसके बाद छात्राओं ने स्वागत गीत और स्वच्छता पखवाड़ा पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में नेत्रदान विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें 31 छात्राओं ने भाग लिया। इसमें स्तुति खूंटे (प्रथम), आंचल भोय (द्वितीय) और निधि चौहान (तृतीय) स्थान पर रहीं। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिए गए।

Read News : CG News : साइकिल धोते वक्त फिसला पैर, 8 साल का मासूम एनीकेट में बहा

इस अवसर पर छात्राओं को जूते, मोजे, कॉपी, कम्पास बॉक्स, लेगिंग्स, पानी की बोतल और बैग सहित आवश्यक शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। सामग्री पाकर छात्राओं के चेहरों पर उत्साह और मुस्कान झलक रही थी।

कार्यक्रम को निर्मला अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, रति कंसल, समिति अध्यक्ष पिंकी मित्तल, सचिव मंजू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रश्मि मित्तल और अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया। वक्ताओं ने शिक्षा की महत्ता, नेत्रदान जागरूकता और महिला शिक्षा पर अपने विचार साझा किए।

Read News : Raipur News : प्रदर्शन पर कार्रवाई: यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई नेताओं पर रायपुर पुलिस ने दर्ज किया मामला

विद्यालय प्राचार्य हरीश चंद्र बेहरा और प्रधानपाठक अखिलेश कुमार मिश्रा ने समिति के इस प्रयास की सराहना की और शासन की शैक्षिक योजनाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। विद्यालय के शिक्षक विजय पंडा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Share The News
Previous articleCG News : साइकिल धोते वक्त फिसला पैर, 8 साल का मासूम एनीकेट में बहा
Next articleH-1B visa : H-1B वीज़ा में बदलाव: ट्रंप के फैसले से भारतीयों को कितना नुकसान? जानिए 10 प्वाइंट्स में
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here