Thursday, February 19, 2026
21.1 C
Raipur

CG JOBS : छत्तीसगढ़ में रोजगार का बड़ा मौका: रायपुर में 9-10 अक्टूबर को लगेगा राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 10 हजार पदों पर होगी भर्ती

CG JOBS : रायपुर: छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। रायपुर में 9 और 10 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 114 निजी कंपनियां हिस्सा लेंगी और करीब 8 से 10 हजार युवाओं को नौकरी देने की संभावना है।

CG JOBS : रोजगार मेला छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत आयोजित किया जा रहा है। इसमें भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी [www.erojgar.cg.gov.in](http://www.erojgar.cg.gov.in)** पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं।

CG JOBS : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भी 22 सितंबर को प्लेसमेंट कैंप

CG JOBS : इधर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र टीकरकला, गौरेला में 22 सितंबर को एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप आयोजित होगा। यह कैंप सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा, जिसमें विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा 251 पदों पर भर्ती की जाएगी।

CG JOBS : 10वीं, 12वीं, बीएससी नर्सिंग, बीकॉम, एमबीए, पीजीडीसीए जैसे शैक्षणिक योग्यता रखने वाले आवेदक इसमें शामिल हो सकते हैं। आवेदकों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ कैंप में पहुंचना होगा।

CG JOBS : कैंप में सेल्स, मार्केटिंग, डाटा एंट्री, फ्रंट ऑफिस एक्जीक्यूटिव, मशीन ऑपरेटर, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय टीकरकला से संपर्क किया जा सकता है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

M.P News : इंदौर एयरपोर्ट गेट के सामने पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, फैली सनसनी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर...

M.P News : भोपाल में आज मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा की बड़ी रणनीतिक बैठक, कल भी हुई थी मीटिंग

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : भोपाल स्थित भारतीय जनता पार्टी...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds