Indore Assembly : हादसे पर संवेदना, गरबा पर सख्ती : विधायक गोलू शुक्ला का बड़ा बयान…

0
129
Indore Assembly
Indore Assembly

 1 : सड़क हादसे पर विधायक गोलू शुक्ला की संवेदना

इंदौर। इंदौर विधानसभा-3 के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला ने हाल ही में हुई सड़क दुर्घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। इस हादसे में उनकी बाणेश्वरी ट्रैवल्स की एक बस के कारण एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी।
मीडिया से चर्चा के दौरान विधायक शुक्ला ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बसों का संचालन उनके बड़े भाई संभालते हैं और फिलहाल कंपनी की 200 से 250 बसें अनुबंध पर चल रही हैं। विधायक ने बताया कि इंदौर-उज्जैन रोड पर चल रहे फोरलेन से सिक्स-लेन के उन्नयन कार्य की वजह से यातायात प्रभावित हो रहा है और इसी दौरान हादसा हुआ।
उन्होंने आश्वासन दिया कि मृतक परिवार को सहायता दी जाएगी और आगे ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए नियम और सख्ती बरती जाएगी। साथ ही, बस चालकों को भी अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाएगी।

2 : नवरात्रि पर विधायक गोलू शुक्ला की अपील

इंदौर। इंदौर विधानसभा-3 के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला ने नवरात्रि पर्व को लेकर गरबा पंडाल आयोजकों से खास अपील की है। उन्होंने कहा कि पंडालों में बाहरी तत्वों की घुसपैठ रोकने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिभागियों का प्रवेश केवल पहचान पत्र देखकर ही दिया जाए।
विधायक ने आयोजकों से आग्रह किया कि गरबा की पवित्रता बनाए रखें और इसे केवल माता के भजनों पर ही आयोजित करें। उन्होंने डीजे गरबा और डांसिंग गरबा से बचने की अपील की।
शुक्ला ने कहा कि नवरात्रि जैसे धार्मिक अवसर पर परंपरा और भक्ति का माहौल रहना चाहिए। यह बयान ऐसे समय आया है जब पिछले वर्षों में गरबा आयोजनों में बाहरी तत्वों की घुसपैठ की घटनाएँ सामने आई थीं। विधायक ने आयोजकों से सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने का अनुरोध किया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here