Indore News : इंदौर। करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी और चेक बाउंस मामले में भोजपुर से भाजपा विधायक सुरेंद्र पटवा आखिरकार इंदौर की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने पहले ही उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था, क्योंकि वे लंबे समय से पेश नहीं हो रहे थे।
Indore News : जानकारी के अनुसार, यह मामला करीब 400 करोड़ रुपये से अधिक के चेक बाउंस और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा है। पटवा को कोर्ट की ओर से अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी, जिसके एक दिन पहले वे कोर्ट में पेश हुए।
Indore News : पेशी के दौरान पटवा कोर्ट रूम में कुर्सी लगाकर बैठे दिखाई दिए। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उनकी उपस्थिति दर्ज की और अगली प्रक्रिया के लिए तारीख तय की जाएगी। इस हाई-प्रोफाइल मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।









