Saturday, October 3, 2026
Home Chhattisgarh CG Breaking : 140 करोड़ कस्टम मिलिंग घोटाला, ईडी ने सुधाकर रावटे...

CG Breaking : 140 करोड़ कस्टम मिलिंग घोटाला, ईडी ने सुधाकर रावटे के घर मारा छापा…

CG Breaking
CG Breaking

दुर्ग। CG Breaking : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह दुर्ग में एक बड़े कस्टम मिलिंग घोटाले की जांच के तहत छापेमारी की। ईडी की छह सदस्यीय टीम हुडको स्थित सुधाकर रावटे के घर दबिश देने पहुंची। टीम ने सुधाकर रावटे से पूछताछ की और कस्टम मिलिंग से जुड़े दस्तावेज खंगाले।

CG Breaking : मामला लगभग 140 करोड़ रुपए से जुड़ा बताया जा रहा है। ईडी की छापेमारी प्रदेश के 10 अलग-अलग जिलों में एक साथ जारी रही।

कस्टम मिलिंग घोटाले का मामला

सूत्रों के अनुसार, कस्टम मिलिंग के एवज में मिलने वाली रकम केवल 20 रुपए प्रति क्विंटल देने पर ही जारी होती थी। मिलर्स की सूची तैयार कर उनके आधार पर भुगतान किया जाता था।

ईडी ने इस मामले में 3500 पन्नों का चालान कोर्ट में पेश किया है, जिसमें 35 पन्नों की संक्षिप्त रिपोर्ट भी शामिल है। इस जांच से प्रदेश में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और मिलिंग राशि के गलत इस्तेमाल की पोल खुल रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here