Monday, May 18, 2026
34.1 C
Raipur

CG NEWS: एनएचएम कर्मचारियों से मोदी गारंटी पर वादा, अब बर्खास्तगी की धमकी: कांग्रेस ने भाजपा सरकार को बताया धोखेबाज और तानाशाही

CG NEWS: रायपुर। सरकार द्वारा आंदोलनरत एनआरएचएम कर्मचारियों को काम पर वापस नहीं होने पर बर्खास्त करने के आदेश का कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने एनआरएचएम कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि भाजपा एनएचएम कर्मचारियों से धोखा कर रही है। उनकी मांग जायज है, यह एनआरएचएम कर्मचारियों का हक है, सरकार तत्काल उसे पूरा करें और आंदोलन को समाप्त कराये। केन्द्र की सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य राज्य सूची का विषय है, राज्य सरकार चाहे तो एनएचएम कर्मचारियो की मांग पर निर्णय ले सकती है, फिर स्वास्थ्य मंत्री का केन्द्र को पत्र लिखने का बहाना करना एनएचएम कर्मचारियो के साथ धोखा है।

CG NEWS: प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान मोदी की गांरटी के नाम पर एनआरएचएम कर्मचारियों से वादा किया था सरकार बनने के तत्काल बाद पूरा किया जायेगा। आज सरकार बने 21 महीना से अधिक समय हो गया है और मोदी की गारंटी अधूरी है अब एनआरएचएम के कर्मचारी जब भाजपा को उनकी वादा याद दिला रहे हैं अपनी मांगों को पूरा करने के लिए आंदोलन कर रहे हैं तो सरकार उन्हें नौकरी से बर्खास्त करने एवं वेतन काटने की तानाशाही फरमान जारी करें। डर भय पैदा करके आंदोलन को कुचलना चाहती है लेकिन एनआरएचएम के कर्मचारी डरेंगे नहीं कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी हुई है।

CG NEWS: प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि एनएचएम के कर्मचारी 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि,जॉब की गारंटी, 10 लाख की कैश लेस बीमा, नियमितीकरण, स्थानांतरण की सुविधा, अनुकंपा नियुक्ति, ग्रेड पे का निर्धारण और महिला कर्मचारियों के लिए विशेष अवकाश की मांग कर रहे हैं यह उनका जायज अधिकार है इसे पूरा करने में सरकार पीछे क्यों हट रही है? आखिर सरकार एनआरएचएम के कर्मचारियों को डरा क्यों रही है? मोदी की गारंटी के नाम से जब वादा किया गया था तब क्या भाजपा के नेताओं को पता नहीं था कि यह वादा पूरा नहीं कर पाएंगे तो सिर्फ वोट लेने के लिए झूठा वादा किया गया था।

CG NEWS: प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र के विरोधी है लोकतंत्र के मिले अधिकारों के तहत एनआरएचएम के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे भाजपा सरकार उनकी सुनने के बजाय तानाशाही रवैया अपना कर आंदोलन का दमन करना चाहती ह,ै लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है, हिटलरशाही नीति अपना रही है, यह बर्दाश्त नहीं किया जायेगा तत्काल एनआरएचएम कर्मचारियों की मांगों को पूरा किया जाए।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories