नई दिल्ली। IOCL JE Recruitment 2025 : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने युवाओं के लिए बड़ा करियर अवसर खोला है। कंपनी ने जूनियर इंजीनियर (JE) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन की अंतिम तिथि 28 सितंबर 2025 तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से iocl.com या ibpsonline.ibps.in/ioclsep25/ पर आवेदन कर सकते हैं।
IOCL JE Recruitment 2025 : योग्यता और शर्तें
-
उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड/ब्रांच में कम से कम 65% अंकों के साथ डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
-
SC/ST वर्ग के लिए 10% अंकों की छूट दी जाएगी।
-
अधिकतम आयु सीमा 26 वर्ष रखी गई है, आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयन तीन चरणों पर आधारित होगा –
-
कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
-
ग्रुप डिस्कशन/ग्रुप टॉक
-
पर्सनल इंटरव्यू
वेतनमान और सुविधाएं
चयनित उम्मीदवारों को 30,000 रुपये से 1,20,000 रुपये तक का वेतन मिलेगा। इसके अलावा कंपनी के नियमों के अनुसार भत्ते और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
आवेदन शुल्क
-
सामान्य, OBC और EWS वर्ग – ₹400
-
SC, ST, PwBD वर्ग – शुल्क मुक्त
(शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन किया जाएगा।)
आवेदन कैसे करें
-
IOCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
‘New Registration’ पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
-
आवेदन फॉर्म भरें, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
-
शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।
-
फॉर्म का प्रिंटआउट 13 अक्टूबर 2025 तक लिया जा सकता है।
महत्वपूर्ण तिथियां
-
आवेदन शुरू: 12 सितंबर 2025
-
अंतिम तिथि: 28 सितंबर 2025 (शाम 5 बजे तक)
-
आवेदन प्रिंट की अंतिम तिथि: 13 अक्टूबर 2025











