CG BIG NEWS : धधकती लपटों ने गोलबाजार में बरपाया कहर, चार दुकानें जलकर खाक…देखें वीडियो

बिलासपुर। CG BIG NEWS : शहर के सबसे व्यस्त इलाके गोलबाजार में मंगलवार देर रात अचानक लगी भीषण आग से हड़कंप मच गया। आधी रात को मचे इस कोहराम ने पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना दिया। देखते ही देखते आग ने एक नहीं बल्कि चार दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

CG BIG NEWS : प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग सबसे पहले अपना लॉज के पास स्थित दुकानों से उठी और तेजी से फैल गई। महज कुछ ही मिनटों में वंदना हैंडलूम, मास्को शू, बालाजी ड्रायफ्रूट्स और महामाया बैग की दुकानें धधक उठीं। धुएं और लपटों ने पूरे क्षेत्र को अपनी गिरफ्त में ले लिया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और टीम ने आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया। इस दौरान स्थानीय लोग भी पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर आग बुझाने में जुट गए। हालांकि आग लगने की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।

फिलहाल नुकसान का आंकलन नहीं हो पाया है, लेकिन दुकानों में रखा लाखों का सामान जलकर खाक होने की आशंका जताई जा रही है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए दमकल विभाग के प्रयास जारी हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories