छत्तीसगढ़ दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान….

Parivesh

रायपुर : केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार देर रात रायपुर पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास में मुलाकात की। आज सुबह 10 बजे वे मंत्रालय में कृषि और ग्रामीण विकास विभाग की बैठक लेंगे। इस अहम बैठक में मुख्यमंत्री साय के साथ मंत्री विजय शर्मा और रामविचार नेताम भी शामिल होंगे।

बैठक के बाद शिवराज सिंह चौहान अंबिकापुर जाएंगे, जहां वे प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे 51 हजार नव-निर्मित आवासों का गृह प्रवेश कराएंगे और लाभार्थियों को चाबियां सौंपेंगे।

कार्यक्रम में वे स्व-सहायता समूहों की लखपति दीदियों को भी सम्मानित करेंगे। ये महिलाएं ग्रामीण क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रही हैं।

शिवराज सिंह चौहान का यह दौरा छत्तीसगढ़ में केंद्र की योजनाओं की समीक्षा और ग्रामीण विकास को गति देने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *