Saturday, August 29, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur News : जबलपुर में किसानों का हल्लाबोल : खाद संकट और...

Jabalpur News : जबलपुर में किसानों का हल्लाबोल : खाद संकट और बकाया भुगतान को लेकर ट्रैक्टर रैली

जबलपुर। प्रदेशभर में खाद संकट गहराने के बीच किसानों ने जबलपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में सोमवार को किसानों ने विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली और सरकार से खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की।

रैली कृषि उपज मंडी से शुरू होकर घंटाघर चौक तक पहुंची। सैकड़ों ट्रैक्टरों के काफिले के साथ पहुंचे किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान घंटाघर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेडिंग की और भारी बल की तैनाती की गई।

Read News : भारतीय किसान संघ का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा पीएम और सीएम के नाम ज्ञापन…

किसानों ने लैंड पुलिंग एक्ट वापस लेने, यूरिया-डीएपी खाद की पर्याप्त आपूर्ति, धान, गेहूं, उड़द और मूंग के रुके हुए भुगतान जारी करने सहित कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि सरकार की लापरवाही के कारण खरीफ सीजन प्रभावित हो रहा है।

Read News : Jabalpur News : सिख संगत की सर्व समाज बैठक, दिलीप सग्गू हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की उठी मांग

किसानों ने प्रधानमंत्री और कलेक्टर के नाम ज्ञापन भी सौंपा। भारतीय किसान संघ के प्रचार प्रमुख राघवेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि किसानों की मेहनत और फसलों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं किसान नेता रीतेश पटेल ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही खाद की व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Share The News
Previous articleBank Job : इंडियन ओवरसीज बैंक में 127 पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1 लाख रुपये तक – ऐसे करें आवेदन
Next articleMP News : खेत में गिरी डिवाइस को लेकर मचा बवाल, वैज्ञानिकों ने बताया असली सच
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here