Nude Party In Raipur : रायपुर में होने वाली थी न्यूड पार्टी, पुलिस ने रेड मारकर 7 को दबोचा; जानिए पार्टी का पूरा काला चिट्ठा…

Parivesh
Nude Party In Raipur

रायपुर | Nude Party In Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक ‘न्यूड पार्टी’ (बिना कपड़ों की पार्टी) का आयोजन करने की कोशिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें फार्म हाउस का मालिक भी शामिल है।

Nude Party In Raipur : आयोजन से पहले ही हुआ भंडाफोड़

पुलिस को ‘अपरिचित क्लब’ नाम के एक सोशल मीडिया अकाउंट से इस पार्टी के बारे में जानकारी मिली थी। यह इवेंट 21 सितंबर को एसएस फार्म हाउस, भाठागांव में होने वाला था। पोस्टर में 18 साल से ऊपर के युवक-युवतियों को बिना कपड़ों के शामिल होने का न्यौता दिया गया था, जिसमें संगीत, डांस और शराब का भी ज़िक्र था।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इस आयोजन से जुड़े सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें इवेंट के आयोजक, फार्म हाउस के मालिक और प्रचार-प्रसार करने वाले लोग शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  1. संतोष गुप्ता (68), मकान नंबर 25 बरसाना एन्क्लेव, महोबा बाजार।
  2. संतोष जेवानी (30), जोरा पाटीदार भवन के पीछे।
  3. अजय महापात्रा (35), गायत्री नगर न्यू सेंट वेरी कॉलोनी।
  4. अवनीश गंगवानी (31), ब्यूटी पार्लर के पास, अवंति विहार।
  5. जेम्स बेक (59), अवंति विहार, विजय नगर।
  6. दीपक सिंह (39), हायपर क्लब, तेलीबांधा।
  7. देवेन्द्र कुमार यादव (37), हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस को @sinful_writer1 नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से वायरल हो रहे पोस्टर के बारे में जानकारी मिली थी। इस पोस्टर में ‘रायपुर की सबसे बड़ी स्ट्रेंजर्स हाउस/पूल पार्टी’ का दावा किया गया था, जिसमें लोगों को ‘न्यूड’ होकर आने के लिए कहा गया था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस की एक टीम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और तेलीबांधा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 79, स्त्री अशिष्ट रूपण प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया है।

बैंक खातों की हो रही है जांच

पुलिस ने बताया कि इस पार्टी में शामिल होने के लिए कई युवाओं ने ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराया था और बैंक खातों में पैसे भी ट्रांसफर किए थे। पुलिस अब इन सभी खातों और लेन-देन की जांच कर रही है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि इस तरह की अवैध और अश्लील पार्टियों को राजधानी में किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

न्यूड पार्टी’ क्या होती है?

‘न्यूड पार्टी’ एक तरह की ऐसी सोशल मीटिंग होती है, जिसमें लोग बिना कपड़ों के इकट्ठा होते हैं। पश्चिमी देशों में इसे शारीरिक और मानसिक स्वतंत्रता के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। हालांकि, भारत जैसे देश में, जहाँ सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को प्राथमिकता दी जाती है, इस तरह के आयोजन को अश्लीलता माना जाता है और यह कानूनी रूप से भी गलत हो सकता है।

रायपुर में हुए इस घटनाक्रम पर राजनीतिक हलकों में भी बहस छिड़ गई है। कांग्रेस ने राज्य की बीजेपी सरकार पर इस तरह की गतिविधियों पर लगाम लगाने में असफल रहने का आरोप लगाया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *