CG News : घरघोड़ा पुलिस ने की तेज़ कार्रवाई, नाबालिग के हाथ से बरामद हुई नकदी, गिरफ्तार

VIKASH KHALKHO

घरघोड़ा। घरघोड़ा थाना क्षेत्र में 2 सितंबर को हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने तेज़ी से खुलासा किया है। प्रार्थी दिलीप कुमार बेहरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर से कुल 25,000 रुपये नकद चोरी हो गए हैं। जब वह शाम को घर लौटे तो देखा कि घर का पिछला दरवाजा खुला हुआ था और कमरे की आलमारी का लॉकर तोड़ा गया था।

थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रार्थी और गवाहों से पूछताछ की। जांच के दौरान एक किशोर नाबालिग पर संदेह गहरा हुआ और पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। नाबालिग की निशानदेही पर चोरी गई रकम में से 5,250 रुपये पुलिस ने बरामद कर गवाहों के सामने जप्त किए।

Read News : India vs Pakistan Asia Cup 2025 : पाकिस्तान ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला

पुलिस ने नाबालिग की सामाजिक पृष्ठभूमि रिपोर्ट तैयार कर उसके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की। इस कार्रवाई से गांव में लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस की तत्परता और प्रभावी कार्यप्रणाली की सराहना की है।

इस सफल ऑपरेशन में थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, आरक्षक उद्यो पटेल और आरक्षक चंद्रशेखर चंद्राकर की अहम भूमिका रही। पुलिस ने कहा कि ऐसे मामलों में सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से अपराधियों को पकड़ने में मदद मिलती है और समाज में सुरक्षा का भरोसा बढ़ता है।

Read News : CG News : नवरात्र उत्सव में नशामुक्त समाज का संकल्प, आयोजकों और युवाओं से विशेष अपील

घरघोड़ा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि घर या दुकान बंद करते समय सुरक्षा उपाय अपनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें, ताकि अपराध पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *