Singrauli News : सिंगरौली में शराब के नशे में दो युवकों की सड़क पर जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

VIKASH KHALKHO

सिंगरौली। सिंगरौली जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र में शनिवार रात मल्हार पार्क के पास दो युवकों के बीच शराब के नशे में जमकर मारपीट हुई। गनियारी इलाके के रहने वाले ये युवक अचानक सड़क पर भिड़ गए और एक-दूसरे पर घूंसे बरसाने लगे।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि झगड़ा इतना हिंसक था कि बीच-बचाव के प्रयास व्यर्थ रहे। अंततः मौके पर पहुंचे एक पुलिसकर्मी ने हस्तक्षेप कर दोनों को अलग किया।

Read News : Singrauli News : आदिवासी कन्या आश्रम शाला में मासूम बच्चियों से कराया जा रहा काम, ग्रामीणों में आक्रोश

घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें आसपास की भीड़ केवल तमाशा देखने में मशगूल नजर आ रही थी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस इलाके में नशे में धुत युवक अक्सर हंगामा करते रहते हैं, जिससे दुकानदारों और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Read News : Singrauli News : सिंगरौली ट्रामा सेंटर में मरीजों का अंबार, मौसमी बीमारियों ने बढ़ाई परेशानी

फिलहाल इस मामले में पुलिस थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। व्यापारियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इलाके में नियमित पुलिस गश्त की व्यवस्था की जाए तो इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकता है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *