BIG BREAKING गुजरात : भरूच में रासायनिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसपास के गांवों में अफरा-तफरी

VIKASH KHALKHO

अंकलेश्वर, भरूच। पनौली जीआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र स्थित संग्हवी ऑर्गेनिक्स कंपनी में 14 सितंबर 2025 की सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक फैल गया, जिससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही 10 से अधिक फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं, जिससे इसकी भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता था।

Read News : Maharashtra flyover : महाराष्ट्र में फ्लाइओवर चर्चा में, मकान मालिक की बालकनी पर गुजरता हिस्सा बना सवाल

इस घटना के बाद औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा मानकों को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। अधिकारी आग लगने के कारणों और नुकसान का आंकलन कर रहे हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *