Saturday, August 15, 2026
Home Tech Visual Trends : सोशल मीडिया पर रेट्रो लहर – जैस्मिन के फूल...

Visual Trends : सोशल मीडिया पर रेट्रो लहर – जैस्मिन के फूल और लाल साड़ी में 90’s हीरोइन जैसा लुक

0
161

टेक्नोलॉजी डेस्क। इंटरनेट पर इन दिनों एक नया विजुअल ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। हाल ही में जहां Ghibli स्टाइल और 3D रियलिस्टिक मॉडल की तस्वीरें लोगों को खूब पसंद आई थीं, वहीं अब “विंटेज साड़ी फोटो ट्रेंड” सोशल मीडिया पर छा गया है।

इस ट्रेंड में साधारण तस्वीरों को एडिट करके ऐसा बनाया जा रहा है मानो वे किसी पुराने क्लासिक हिंदी फिल्म के सीन हों। एडिटेड फोटोज़ में सॉफ्ट लाइटिंग, रेट्रो फैशन और 90’s रोमांटिक मूड का खास असर देखने को मिलता है। खासकर महिलाएं लाल साड़ी, जैस्मिन फूलों से सजे बाल और विंटेज मेकअप के साथ पुराने दौर की हीरोइनों जैसी लग रही हैं।

Read News : Job Vacancy : आईबी में जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर बनने का सुनहरा अवसर, देखें डिटेल

युवा और क्रिएटिव कंटेंट क्रिएटर्स इस ट्रेंड को खूब आजमा रहे हैं क्योंकि इसमें उन्हें अपनी तस्वीरों में एक नया, सिनेमैटिक और स्टाइलिश अंदाज़ मिलता है।

कैसे बनाएं विंटेज साड़ी फोटो?

  • Gemini ऐप डाउनलोड करें और Google अकाउंट से लॉगिन करें।

  • अपनी फोटो अपलोड करें और सैंपल प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करें या नया प्रॉम्प्ट लिखें।

  • कुछ ही सेकेंड में AI आपकी फोटो को विंटेज फिल्म-स्टाइल पोर्ट्रेट में बदल देगा।

Read News : London Riots : ब्रिटेन में ‘यूनाइट द किंगडम’ रैली, 1 लाख से ज्यादा प्रदर्शनकारी सड़कों पर

इस तरह साधारण तस्वीरें भी 90’s इंडियन सिनेमा का क्लासिक लुक देने लगी हैं, जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड का हिस्सा बन चुकी हैं।

Share The News
Previous articleJob Vacancy : आईबी में जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर बनने का सुनहरा अवसर, देखें डिटेल
Next articleMP News : ‘प्रभावी शिक्षण में संदर्शिका की भूमिका’ पर शैक्षिक संवाद, सभी शिक्षक शामिल
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here