CG NEWS : बिजली बिल बढ़ोतरी से जनता पर भारी बोझ, महंत ने साय सरकार पर साधा निशाना

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ में हाल ही में बिजली बिल में बढ़ोतरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने साय सरकार पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार के 2 साल के कार्यकाल में यह तीसरी बार बिजली बिल दरों में बढ़ोतरी है, जिससे हर उपभोक्ता पर लगभग 1000 रुपए का अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है।

CG NEWS : डॉ. महंत ने सरकार से मांग की है कि यह फैसला तुरंत वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पूर्व में लागू बिजली बिल हॉफ योजना को भी बंद कर दिया है, जिससे जनता की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। प्रति यूनिट 20 पैसे की बढ़ोतरी ने किसान, व्यापारी और आम जनता सभी को प्रभावित किया है।

नेता प्रतिपक्ष ने यह भी सवाल उठाया कि छत्तीसगढ़ कोयला और पानी जैसे प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध होने के बावजूद बिजली की दरों में इतनी उछाल क्यों है। उनका कहना है कि राज्य अपनी जरूरत की बिजली पूरा करने के साथ-साथ दूसरे राज्यों को भी बिजली बेचता है, इसलिए इस बढ़ोतरी का कोई तार्किक आधार नहीं है।

डॉ. महंत ने सरकार से अपील की कि जनता को राहत देने के लिए बिजली दरों में हुई वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

M.P News: खंडवा में क्यों उबल पड़ा आदिवासी समाज? जानिए पूरा मामला

Khandwa Tribal Protest: खंडवा आदिवासी आंदोलन ने मंगलवार को...

Related Articles

Popular Categories