भोपाल : राजधानी भोपाल में भगवा पार्टी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए 50% ट्रेड डील टैरिफ के विरोध में कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम डोनाल्ड ट्रंप की 13वीं के अवसर पर किया गया, जिसमें बोर्ड ऑफिस चौराहे पर श्राद्ध पक्ष में आने-जाने वाले लोगों को भोजन कराया गया।
भगवा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील शुक्ला ने बताया कि भारत में लगाए गए टैरिफ के विरोध में पार्टी पूरी सक्रियता से देशभर में अमेरिकी उत्पादों के बहिष्कार और विरोध के लिए अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि जहां-जहां अमेरिकी कंपनियां सक्रिय हैं और अमेरिकी सामान का उत्पादन हो रहा है, वहां धरना प्रदर्शन और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
सुशील शुक्ला ने आगे कहा कि पार्टी का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देना और विदेशी उत्पादन को कम करना है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे स्वदेशी उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग करें और विदेशी उत्पादों का बहिष्कार करें।
Read News : Rewa News : नवागत पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने संभाली कमान, बीट स्तर पर अपराधों पर लगेगी नजर
सुशील शुक्ला, राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवा पार्टी – “हम डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ का विरोध कर रहे हैं। आने वाले समय में पूरे देश में अमेरिकी उत्पादों का बहिष्कार और धरना प्रदर्शन किए जाएंगे। हमारा मकसद स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देना है।”













