Raipur Crime : रायपुर : रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शनिवार सुबह एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सरस्वती थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
Raipur Crime : मृतक की उम्र करीब 30 से 35 साल के बीच बताई जा रही है, हालांकि उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। शुरुआती जांच में मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे घटना के पीछे किसी आपराधिक साजिश की आशंका जताई जा रही है।
Raipur Crime : फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि युवक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।











