KATNI News : कटनी रेलवे स्टेशन पर अल्प प्रवास पर रुके शिवराज सिंह चौहान, वृद्ध महिला ने योजनाओं का लाभ न मिलने की लगाई गुहार

Sanjay Sahu
KATNI News

KATNI News : कटनी : भोपाल जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ट्रेन से कटनी पहुंचे, जहां रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अल्प प्रवास के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने स्टेशन परिसर में मौजूद लोगों से मुलाकात की।

KATNI News : इस दौरान एक वृद्ध महिला से उनका संवाद हुआ, जिसने शासन की योजनाओं का लाभ न मिलने की शिकायत की। महिला ने बताया कि वह दमोह जिले की रहने वाली है और कटनी के मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर रहकर गुजारा कर रही है। उसने राशन और मकान नहीं मिलने की बात शिवराज सिंह चौहान से कही, जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि संबंधित अधिकारियों से बात कर उचित कार्रवाई करवाई जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *