MP Top 5 Breaking : एमपी की सुबह की 5 बड़ी खबरें…

Parivesh
MP Top 5 Breaking

1. सीएम मोहन यादव का दौरा और स्कूटी योजना का बड़ा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शाजापुर और धार जिले के दौरे पर रहेंगे। इससे पहले सुबह 11 बजे भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम 12वीं कक्षा के टॉपर्स सहित 7832 विद्यार्थियों को स्कूटी दिलाने के लिए राशि खातों में ट्रांसफर करेंगे। इसके अलावा 7वीं से 12वीं तक की 20 लाख से ज्यादा बालिकाओं को कुल 61 करोड़ रुपये की राशि भी मिलेगी।

2. लव जिहाद केस: आरोपियों पर बुलडोजर कार्रवाई तय
भोपाल के टीआईटी कॉलेज की छात्राओं से जुड़े लव जिहाद और दुष्कर्म के मामले में आरोपी फरहान, साद और साहिल के मकानों पर अब बुलडोजर चलेगा। तीनों के घर सरकारी जमीन पर बने हैं। प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया था, समयसीमा पूरी होने के बाद अब कार्रवाई की तैयारी है।

3. नेपाल हिंसा में फंसे एमपी के परिवारों की वापसी के प्रयास
नेपाल की हिंसा में फंसे छतरपुर जिले के कुछ परिवारों की वापसी के लिए मध्यप्रदेश सरकार सक्रिय हो गई है। सीएम मोहन यादव ने X पर पोस्ट कर कहा है कि भारत सरकार से समन्वय कर राज्य के लोगों की सकुशल वापसी के प्रयास किए जा रहे हैं।

MP Top 5 Breaking

4. भोपाल में गरबा जिहाद पर सियासत गरमाई
भोपाल के एक गरबा सेंटर में मुस्लिम ट्रेनर द्वारा हिंदू युवतियों को गरबा सिखाए जाने पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने आपत्ति जताई है। संगठनों ने इसे “गरबा जिहाद” बताया और विरोध किया। हिंदू संगठनों का कहना है कि नवरात्र में केवल सनातनियों को ही गरबे में प्रवेश दिया जाए। कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि माहौल बिगाड़ने के लिए ऐसा हंगामा किया जा रहा है।

5. सीएम मोहन यादव के व्यस्त दौरे का शेड्यूल
स्कूटी योजना के कार्यक्रम के बाद सीएम मोहन यादव दोपहर 12:50 बजे शाजापुर के पोलायकला जाएंगे और फिर 2:15 बजे धार जिले के भौसोला पहुँचेंगे। वहाँ के कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वे शाम 4:40 बजे इंदौर से भोपाल लौटेंगे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *