Salasar Balaji Aarti : सलासर बालाजी में आज की मंगला आरती : भक्ति में डूबे श्रद्धालु…

Parivesh
Salasar Balaji Aarti

Salasar Balaji Aarti : चूरू, राजस्थान। श्री सालासर बालाजी धाम में आज सुबह भव्य मंगला आरती का आयोजन हुआ। अलसुबह मंदिर परिसर में घंटों-घड़ियाल की गूंज और जय श्री बालाजी महाराज के जयकारों से पूरा धाम भक्तिमय हो उठा। आरती के समय बालाजी महाराज का दिव्य श्रृंगार किया गया, जिसमें सिंदूरी चोला, रजत मुकुट और ताजा पुष्पों से सजावट की गई। आरती के दौरान हज़ारों श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़े और ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ कर वातावरण को और पावन बना दिया।

Salasar Balaji Aarti : मंदिर प्रबंधन के अनुसार आज सुबह मंगला आरती में विशेष भक्तिमय माहौल रहा। कई श्रद्धालु रातभर जागरण कर आरती का हिस्सा बने। बालाजी महाराज के दर्शन कर भक्तों ने सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *