Monday, March 30, 2026
28.6 C
Raipur

MP TOP 5 NEWS : मोहन कैबिनेट मीटिंग समेत एमपी की 5 बड़ी खबरें…..

1. कैबिनेट बैठक आज सुबह 11 बजे
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में आज सुबह 11 बजे कैबिनेट बैठक होगी। बैठक में नगर पालिका अधिनियम की धारा 47 में संशोधन सहित कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा कर मंजूरी दी जाएगी। प्रदेश में नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्षों के चुनाव सीधे (प्रत्यक्ष प्रणाली) से कराने की व्यवस्था लागू करने की तैयारी है।

2. संबल योजना के तहत 175 करोड़ रुपये का वितरण
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज संबल योजना की राशि का वितरण करेंगे। योजना अंतर्गत 7953 प्रकरणों में सिंगल क्लिक से हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरित की जाएगी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। योजना की शुरुआत से अब तक 7 लाख 60 हजार 866 प्रकरणों में 7046 करोड़ रुपये से अधिक का हितलाभ वितरित किया जा चुका है।

3. राजधानी में धरना-प्रदर्शन और रैली की सूचना अनिवार्य
भोपाल। पुलिस आयुक्त ने धारा 163 के तहत शहर में धरना-प्रदर्शन, जुलूस, रैली, आमसभा, पुतला दहन, रथ यात्रा और किसी कार्यालय या निवास के घेराव के लिए अनिवार्य सूचना देने के आदेश जारी किए हैं। यह कदम सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने और नागरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

4. भोपाल स्टेशन में 150 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी
भोपाल। रेलवे ने भोपाल स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को स्मार्ट बनाने के लिए 150 सीसीटीवी कैमरों का नेटवर्क स्थापित किया है। महिलाओं के लिए पैनिक बटन, अपराधियों की पहचान के लिए 5 फिक्स कैमरे और भीड़ एवं संदिग्ध गतिविधियों के विश्लेषण के लिए 13 कैमरे लगाए गए हैं। अधिक भीड़ होने पर एनालिटिकल सर्वर अलर्ट देगा।

5. एमपी के कॉलेजों में शुगर-ऑयल बोर्ड
भोपाल। विद्यार्थियों में बढ़ते मोटापे और स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों (हाइपरटेंशन, डायबिटीज) को देखते हुए यूजीसी ने सभी कॉलेजों और उच्च शिक्षण संस्थानों में शुगर-ऑयल बोर्ड लगाने का आदेश दिया है। बोर्ड के माध्यम से छात्रों को हेल्दी फूड और पोषण के प्रति जागरूक किया जाएगा। इससे पहले यह बोर्ड CBSE स्कूलों में लागू हो चुका है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories