Tuesday, May 26, 2026
34.6 C
Raipur

BlueEra : भारत का पहला पूर्णतः स्वदेशी मल्टीफंक्शनल सोशल मीडिया सुपर ऐप ‘BlueEra’ लॉन्च, डिजिटल स्वराज की नई शुरुआत

BlueEra : रायपुर: भारत के लोगों के लिए और भारतवासियों द्वारा निर्मित किया गया स्वदेशी सोशल मीडिया सुपर ऐप BlueEra का भव्य लॉन्च हुआ है। यह ऐप व्यापार, रोजगार, सामाजिक संवाद, सुरक्षित चैट और ऑनलाइन सेवाओं को एक ही मंच पर लाकर छत्तीसगढ़ समेत पूरे भारत के नागरिकों को एकीकृत डिजिटल अनुभव प्रदान करता है।

BlueEra : BlueEra का उद्देश्य खासतौर पर महिला सशक्तिकरण, आर्थिक स्वावलंबन और स्थानीय व्यापार के पुनर्जीवन को बढ़ावा देना है। यह मंच विदेशी ऐप्स की निर्भरता को खत्म करते हुए डेटा गोपनीयता और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।

BlueEra : सह-संस्थापक मनीष शर्मा ने बताया कि BlueEra का मकसद विदेशी डिजिटल कंपनियों की नीतियों को चुनौती देना और भारत के युवाओं, व्यापारियों व नागरिकों को एक भरोसेमंद, सुरक्षित और स्वतंत्र मंच प्रदान करना है। ‘Earn with BlueEra’ के माध्यम से हर युवा, महिला और दुकानदार अपने कौशल और व्यवसाय को डिजिटल रूप से प्रस्तुत कर आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बन सकते हैं।

BlueEra : सह-संस्थापक अवधेश कुमार ने कहा कि BlueEra विदेशी कंपनियों के दबाव को तोड़कर स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह मंच छोटे से बड़े सभी व्यापारियों को बिना किसी शुल्क के अपने व्यवसाय को सूचीबद्ध करने और सीधे ग्राहकों से जोड़ने का अवसर देता है, जिससे स्थानीय बाजारों को नई ताकत मिलेगी।

BlueEra : BlueEra के माध्यम से अब घर से कुक, टेलर, टीचर, ब्यूटीशियन, टिफ़िन सेवा, ड्राइवर, कारपेंटर, मिस्त्री, गार्डनर, ट्यूटर, बिज़नेस्मैन, पेंटर सहित अनेक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा सकेंगी। छत्तीसगढ़ से शुरू हुई यह पहल पूरे भारत में आर्थिक स्वतंत्रता और स्वदेशी जन आंदोलन को मजबूती प्रदान करेगी।

BlueEra : यह ऐप सिर्फ एक तकनीकी उत्पाद नहीं बल्कि भारत की डिजिटल आत्मनिर्भरता और स्वराज का प्रतीक है, जो हर नागरिक, व्यापारी और युवा को एक सुरक्षित, स्वदेशी और सशक्त डिजिटल मंच प्रदान करता है।

BlueEra : देशवासियों से अपील की गई है कि वे इस “स्वदेशी जन आंदोलन” का हिस्सा बनें और BlueEra को डाउनलोड कर भारत की डिजिटल स्वतंत्रता की इस ऐतिहासिक पहल में सक्रिय योगदान दें।

 

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories