Crime News : कटनी : कटनी जिले के संत नगर इलाके में शराब से भरी एक इनोवा गाड़ी को छोड़कर कुछ युवक मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी को जब्त कर लिया। गाड़ी से 25 पेटी अवैध शराब बरामद की गई है, जो उमरियापान से लाई जा रही थी।
Crime News : गौर करने वाली बात यह है कि इनोवा कार पर ‘पुलिस’ लिखा हुआ था, जिसे बाद में पुलिस ने मिटा दिया। इससे अंदेशा है कि तस्करी के लिए गाड़ी पर पुलिस का नाम लिखकर उसका गलत फायदा उठाया गया।
Crime News : मामले का खुलासा सीएसपी नेहा पच्चीसिया ने किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह गाड़ी किसी पुलिसकर्मी की नहीं है। फिलहाल, आरोपियों की तलाश जारी है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत संत नगर का है।











