Shajapur News : शाजापुर जिले के केवड़ा खेड़ी गांव में दो मासूम बच्चों की मौत के बाद मामला गर्मा गया है। इस घटना को लेकर अकोदिया अस्पताल परिसर में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव गजेंद्र सिंह सिसोदिया और भीम आर्मी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए।
Shajapur News : भीम आर्मी ने दोषियों पर FIR दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
Shajapur News : स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर SDM, तहसीलदार, थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारी प्रदर्शनकारियों से लगातार चर्चा कर समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं।











